बड़ी खबर , भाजपा जिला कार्यालय पर लगाया पाकिस्तान जैसा झंडा , पुलिस ने आधी रात को हटवाया

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , भाजपा जिला कार्यालय पर लगाया पाकिस्तान जैसा झंडा , पुलिस ने आधी रात को हटवाया
भोपाल 19 अक्टूबर 2021 - भारतीय जनता पार्टी के बैतूल जिला कार्यालय पर बीती रात शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के झंडे जैसा दिखने वाला झंडा लगा दिया। इंटरनेट मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रातों-रात झंडे को हटवाया। 

हुआ यूं कि बैतूल में सोमवार को अचानक इंटरनेट मीडिया पर स्थानीय भाजपा कार्यालय की एक फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें कार्यालय पर दूसरी दिशा से रस्सी बांधकर एक बड़ा झंडा लगा हुआ था। पाकिस्तान के झंडे में जहां हरे रंग का उपयोग किया गया है, इस झंडे में वह हिस्सा सफेद था, लेकिन इस पर चांद और सितारा बिल्कुल पाकिस्तानी झंडे जैसा अंकित था। वायरल फोटो वीडियो में इसे पाकिस्तान का झंडा बताकर टिप्पणी की जा रही थी।

पार्टी नेता प्रवीण गुगनानी को जब मामले की खबर लगी तो उन्होंने पहले इसे फेक फोटो समझा, लेकिन फोटो और वीडियो ज्यादा वायरल होने पर गुगनानी ने पार्टी कार्यकर्ता को कार्यालय के भेजा और झंडा लगने की पुष्टि करने को कहा। कार्यकर्ता ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर रस्सी बांधकर ऐसा झंडा लगाया गया है। झंडा लगने की पुष्टि होते ही गुगनानी ने देर रात ऑनलाइन सूचना पुलिस को दी और कहा कि यह झंडा तुरंत हटाया जाए और जिन्होंने हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पाकिस्तानी झंडा लगाए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झंडा हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH