गाँव मे एक साथ 07 अर्थियां उठने से मातम , रोकने से भी नही रुक रहे है लोगो के आँसू

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गाँव मे एक साथ 07 अर्थियां उठने से मातम , रोकने से भी नही रुक रहे है लोगो के आँसू
दतिया 16 अक्टूबर 2021 - मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, यहां का एक परिवार संतान की मन्नत पूरी होने पर यूपी गया था, जहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बच्चे, महिलाओं सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई, ऐसे में एक ही गांव से एक साथ 07 अर्थियां उठने से गांव में गम की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक साथ 07 अर्थियां उठी, इस गांव में एक साथ सात शवों का अंतिम संस्कार होने से हर आंख से आंसू निकल रहे थे, जिन्होंने भी यह नजारा देखा, लोगों के मुहं से शब्द नहीं निकल रहे थे। क्योंकि इस हादसे में वह बच्चे चले गए, जो मन्नत मांगने पर हुए थे।

यह था मामला, मध्यप्रदेश के दतिया जिले से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दर्शन करने और मन्नत पूरी होने पर ज्वारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे सामने से एक ओर ट्राली आने के कारण कट बताने की वजह से ट्राली पलट गई, ऐसे में नहर में डूबने के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें करीब 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।

दतिया जिले के पंडोखर से पवन, अनिल, सुनील सहित अन्य 17 लोग झांसी के छिरौना गांव में स्थित देई बाबा मंदिर जा रहे थे। क्योंकि पवन और अनिल को शादी के कई सालों बाद भी संतान नहीं होने से बच्चों की कामना की थी, ऐसे में बच्चे होने पर ज्वारे चढ़ाने की कामना की थी, इसी कारण यह सभी परिवार सहित ज्वारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में सुनील दोहरे ने अपनी मां मुन्नीदेवी, बहू पूजा, बेटी कर्षा, भतीजे अवि (डेढ़ साल) और 2 साल की भांजी परी को खो दिया। सुनील की पत्नी अर्चना हादसे में घायल हुई है। सुनील का कहना है कि दो लोगों की सांसें चल रही थीं। यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन होती तो उनकी जान भी बच सकती थी।

एक साथ उठी सात लोगों की अर्थियां

हादसे में पुष्पा देवी (45), मुन्नी देवी (45), सुनीता (42) पूजा देवी (25), राजो (45) , प्रेमवती (45), कुसुमा देवी (55) , करस्या (9 माह) पुत्री अनिल, परी (2 साल) पुत्री नीरू, अनुष्का (3) पुत्री बंटी, अवि महज डेढ़ साल का पुत्र पवन की मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH