गरबा देख कर घर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गरबा देख कर घर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
धार 15 अक्टूबर 2021 - मध्य प्रदेश के धार जिले में गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. पीड़िता के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी. पीड़िता ने थाने पहुंच दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र की है जहां दो लोगों पर गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं. जानकारी के मुताबिक गंधवानी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही थी. उसी दौरान दो आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया।

पीड़िता रात में अपने घर पहुंची और भाई के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने साथ हुई वारदात को लेकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे आरोपी चना और गोविंद के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के साथ ही रेप की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

गंधवानी पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि देर रात करीब 11 बजे गरबा देखकर अपनी चचेरी बहन के साथ टॉर्च लेकर पैदल ही घर लौट रही थी. पीड़िता का आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उसकी चचेरी बहन को पत्थर मारकर भगा दिया. बहन के भाग जान के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ रेप किया. गंधवानी थाने के टीआई नीरज बिरथरे ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH