शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों से रेप , तीन साल तक चलता रहा यह गंदा खेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों से रेप , तीन साल तक चलता रहा यह गंदा खेल
भोपाल 14 अक्टूबर 2021 -  मध्य प्रदेश के भोपाल में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है. दो दोस्तों पर दो सगी बहनों के साथ रेप का आरोप है. खबर के मुताबिक दोनों लड़कों का पिछले 3 साल से दोनों बहनों के साथ लव-अफेयर (;Love Affair) चल रहा था. जब लड़कियों ने उन पर शादी के लिए प्रेशर डाला तो उन्होंने सिलवानी ले जाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की. जिसके बाद लड़िकयों ने दोनों लड़कों पर केस दर्ज कराया था. लड़कों ने केस वापस लेने के लिए उन्हें शादी का झांसा दिया।

शादी की शर्त पर दोनों बहनों ने केस वापस भी ले लिया. जेल से छूटने के बाद लड़के शादी से मुकर गए और उनके साथ दुव्यवहार शुरू कर दिया. दोनों बहनों का आरोप है कि भोपाल के अशोका गार्डन में उनके साथ रेप किया गया. शिकायत के बाद पुलिस (Bhopal Police) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी का बड़ी बहन के साथ अफेयर चल रहा था. वहीं दूसरे आरोपी का छोटी बहन के साथ रिलेशन था. दोनों लड़कों ने तीन साल तक उनका शारीरिक शोषण किया।

शादी का झांसा देकर दो बहनों संग रेप।पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों की उम्र 21 और 23 साल है. दोनों पिछले चार सालों से भोपाल की सुभाष कॉलोनी में रह रही हैं. दोनों लड़कियां गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब करती हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप किया. वहीं बाद में शादी से भी इंकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपियों ने उन पर हमले की साजिश रच दी. सिलवानी घुमाने ले जाने के बहाने उन पर चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. शादी की शर्त पर जेल से रिहा होने के बाद लड़कों ने फिर से उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. रेप की शिकायत के बाद पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH