गरबा के दौरान दो पक्षो में विवाद , पथराव के बाद धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गरबा के दौरान दो पक्षो में विवाद , पथराव के बाद धारा 144 लागू
बड़वानी 14 अक्टूबर 2021 - मध्‍य प्रदेश के सेंधवा शहर में गरबे के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में पथराव भी हुआ। इसके बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार शहर के मोती बाग क्षेत्र में बुधवार रात गरबा आयोजन के दौरान दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें 2 लोगों के मामूली घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल क्षेत्र में तैनात हो गया है। फिलहाल मामला नियंत्रण में है।

पु‍लिस के अनुसार बुधवार रात 10:30 बजे के करीब मोती बाग गली नंबर 5 में गरबे के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, ग्रामीण थाना प्रभारी विकास कपीस और एसडीएम तपस्या परिहार मौके पर पहुंचे हैं। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूचना के बाद एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी शहर पहुंच गए। समझाइश देने के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया। कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद पूरे सेंधवा शहर में धारा 144 लगाई गई सेंधवा शहर में 144 का अनाउंसमेंट पुलिस द्वारा किया गया।

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में दो बच्चों में विवाद हुआ था। जिसके बाद बड़ों में विवाद हुआ और पथराव हो गया। 2 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पूरे सेंधवा शहर में धारा 144 लगाई गई है। एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की है। शहर में धारा 144 लगने के बाद एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एसडीएम तपस्या परिहार पुलिस बल के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH