महिला ने मन्नत पूरी होने पर अपनी जीभ काट कर देवी माता को चढ़ाई , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने मन्नत पूरी होने पर अपनी जीभ काट कर देवी माता को चढ़ाई , मचा हड़कंप
सतना 12 अक्टूबर 2021 -  मैहर में मां शारदा देवी मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इन श्रद्धालुओं में से कुछ ऐसे भी हैं जो मां की भक्ति में इतने लीन है कि उनकी आस्था पर अंधविश्वास भी भारी पड़ रहा है। ऐसी एक 25 वर्षीय महिला ने मां शारदा के दरबार में मन्नत पूरी होने पर अपनी जीभ काटकर भेंट कर दी।

घटना सोमवार की बताई जा रही है जिसके बाद मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया। महिला का नाम रामा बंसल है जो कि रायगढ़ थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना की रहने वाली है। जिसने मन्नत को लेकर के जीभ काटी थी। 

स्वास्थ्य शिक्षा के अधिकारियों एवं समिति के डॉ नरेश निगम ने जांच पड़ताल की और बताया कि उसकी हालत ठीक है कोई खतरा नहीं है लेकिन स्वजन अस्पताल ले जाना नहीं चाह रहे है थे। मेला प्रांगण में ही आरती के बाद पुलिस प्रशासन की हिदायत के बाद सभी डॉक्टर को दिखाने राजी हुए जहां मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताया है।

इस वर्ष नवरात्र में जीभ काटकर भेंट करने की यह तीसरी घटना सामने आई है। इसे लेकर प्रशासन पहले ही अलर्ट था लेकिन लोग अपने जेब मे ब्लेड जैसी घातक वस्तु लेकर प्रवेश कर जाते हैं। इन घटनाओं से मंदिर में भय और भगदड़ माहौल भी बन जाता है। सोमवार को ही जीभ काटकर चढ़ाने की दो घटनाएं हुई जिसमें पहली सुबह और दूसरी रात की घटना है। दोनों घटनाओं में यह चर्चा का विषय जरूर रहा कि जीभ काटकर भेंट करने वाला सामान्य इलाज के बाद घर लौट गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH