बड़ी खबर , गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध , पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर जा रहे है लगाए

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध , पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर जा रहे है लगाए
रतलाम 10 अक्टूबर 2021 - नवरात्र में रतलाम शहर में गरबे सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सजाए गरबा पांडालों में विहिप धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ता गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर लगा रहे हैं। इससे मामला गरमा गया है। विहिप धर्म प्रसार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैर हिंदू अपने धार्मिक मान्यता में हिंदू रिवाजों को नहीं मानते हैं, तो उन्हें गरबा पांडालों में भी नहीं आना चाहिए।

मालूम हो कि गत कुछ वर्षों से नवरात्र के दौरान हुई घटनाओं के बाद शहर में हालात बिगड़ते रहे हैं। धर्म प्रसार आयाम के इस कदम के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। खुफिया विभाग भी जानकारी जुटा रहा है। इधर गरबा पांडालों में बैनर लगाने के बाद कार्यकर्ता रात में चौकसी के लिए भी तैनात किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने की गाइडलाइन के चलते गरबा पांडालों में पहले से जैसी रौनक नहीं है, लेकिन आयोजक सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम कर रहे हैं।

विहिप धर्म प्रसार के जिला मंत्री चंदन शर्मा ने बताया कि कश्मीर में नाम पूछकर हिंदुओं की हत्या की गई है। यदि कोई गैर हिंदू गरबा पांडाल में आता है तो उन्हें हिंदू रीति रिवाजों को भी मान्य करना चाहिए। गैर हिंदुओं के आने के बाद नाम बदल कर होने वाले लव जिहाद को भी बढ़ावा मिलता है। गरबा देखने के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की जाती है। इसके चलते शहर में गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर लगाए गए हैं। गरबा पांडालों में गरबा होने तक कार्यकर्ता भी मौजूद रहते हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH