मालगाड़ी से रेत परिवहन करने के लिए मिली मंजूरी , लेकिन यह होंगे नियम

मध्य प्रदेश , 10-10-2021 3:27:56 PM
Anil Tamboli
मालगाड़ी से रेत परिवहन करने के लिए मिली मंजूरी , लेकिन यह होंगे नियम
भोपाल 10 अक्टूबर 2021 - मध्य प्रदेश में अब रेत का परिवहन रेल (ट्रेन) से भी किया जा सकेगा। ठेकेदारों की मांग पर सरकार ने रेल से रेत के परिवहन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव खनिज साधन विभाग ने सरकार को भेजा था। नई व्यवस्था में ठेकेदार को खनिज विभाग और रेलवे से परिवहन की अनुमति लेनी होगी और इसके लिए उसे रेलवे को शुल्क भी चुकाना होगा। बुंदेलखंड, बघेलखंड, मालवा के कुछ हिस्सों और समीपी राज्यों में नर्मदा नदी की रेत की मांग को देखते हुए ठेकेदारों ने विभाग से यह मांग की थी। विभाग जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी करने जा रहा है। प्रदेश में नर्मदा व चंबल नदी की रेत को सबसे बेहतर माना जाता है।

यही कारण है कि बुंदेलखंड-बघेलखंड और मालवा के कुछ इलाकों और प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नर्मदा की रेत की मांग है। लोग खासकर होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की रेत मांगते हैं। उसका भी कारण है। दरअसल, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) शहर के नजदीक नर्मदा व तवा नदी का संगम है। इसके आसपास की खदानों से निकलने वाली रेत में चमक होती है और मिट्टी नहीं होती। इसलिए सीमेंट के साथ मिलकर वह पकड़ को मजबूत करती है।

इसी कारण प्रदेश की दूसरी रेत खदानों की तुलना में होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की रेत खदानें हमेशा लीज पर महंगी जाती हैं। वर्ष 2019 में जिले की 118 खदानें 217 करोड़ रुपये में लीज पर गई थीं। जब ठेकेदार ने ठेका छोड़ा तो वर्ष 2020 में दूसरी बार तीन साल के लिए नीलामी हुई। जिसमें खदानों की बोली 262 करोड़ रुपये लगी।

अनूपपुर के अमरकंटक से प्रकट होने वाली नर्मदा मध्य प्रदेश में 16 जिलों (अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, सीहोर, रायसेन और आलीराजपुर) से गुजरते हुए गुजरात में प्रवेश करती है। खनिज अधिकारियों के मुताबिक रैक (बोगी) से रेत की ढुलाई के लिए रेलवे भी सहमत है।

इसके लिए रेलवे से ई-टीपी (आनलाइन ट्रांजिट परमिट) लेना होगी। वहीं खनिज विभाग अपनी टीपी जारी करेगा, जो खदान से नजदीकी रेलवे स्टेशन (जहां से रैक बुक हो) के लिए होगी। दो स्तर पर होगी जांच खदान से डंफर में कितनी रेत भरी जा रही है और रैक में कितनी रेत लोड हो रही है।

इसकी निगरानी स्थानीय खनिज अमला करेगा। अमला रैक में रेत लोड करते समय उपस्थित रहेगा। ग्राहक को महंगी पड़ेगी रेत माना जा रहा है कि खदान से डंफर एवं डंफर से रैक में लोड करने और यही प्रक्रिया उतारते समय अपनाने से ग्राहक को रेत महंगी पड़ेगी। हालांकि अभी ठेकेदारों ने दाम तय नहीं किए हैं। पहले वे पूरी प्रक्रिया समझेंगे और फिर खदान से रेत पहुंचाने वाले स्थान के दूरी के हिसाब से निर्णय लेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH