चलती ट्रेन में युवती के साथ गैंग रेप , यात्रियों से लूट पाट के बाद आरोपियों ने गैंगरेप को दिया अंजाम

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चलती ट्रेन में युवती के साथ गैंग रेप , यात्रियों से लूट पाट के बाद आरोपियों ने गैंगरेप को दिया अंजाम
मुम्बई 09 अक्टूबर 2021 - लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी , मोबाइल, बैग सहित कीमती सामान भी छीनकर फरार हो गए।चलती ट्रेन में गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात महाराष्ट्र के इगतपुरी से कल्याण के बीच हुई।  

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि lकरीब 10 आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए और पहले तो लूटपाट की और फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब कसारा पहुंची तो बोगियों के अंदर से यात्रियों ने आवाज लगानी शुरू की, जिस पर जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और चार आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपी ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की चोरी की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। फिलहाल पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH