गैंगरेप के बाद थाने पहुंची महिला , कहा जिस बॉयफ्रेंड पर किया था भरोसा उसी ने करवाया गैंगरेप

मध्य प्रदेश , 07-10-2021 10:12:42 PM
Anil Tamboli
गैंगरेप के बाद थाने पहुंची महिला , कहा जिस बॉयफ्रेंड पर किया था भरोसा उसी ने करवाया गैंगरेप
ग्वालियर 07 अक्टूबर 2021 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से गैंगरेप की खबर सामने आई है. यहां महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्तों से उसका गैंगरेप कराया. आरोपियों ने मामले का खुलासा करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना भितरवार थाना इलाके की 5 अक्टूबर की है. महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, 36 साल की महिला मजूदर पति के साथ भितरवार में रहती है. यहां रहते हुए उसकी दोस्ती बंटी से हो गई. बंटी मुरैना के सिविल लाइन छोंदा का रहने वाला है. दोनों के बीच बातें होने लगीं. कुछ दिनों बाद पति की गैरमौजूदगी में आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्यार तक पहुंच गया. कुछ समय बाद शारीरिक संबंध भी बन गए।

महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच इसी साल मार्च से संबंध बने. बंटी और उसके दोस्त कप्तान, नरेश मंगलवार को उसके घर आए. कुछ देर बातें करने के बाद कप्तान और नरेश ने उससे गैंगरेप किया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बॉयफ्रेंड पर बहुत भरोसा था. उसे लगता था कि वह अच्छा जीवन देगा. लेकिन, सब भ्रम था. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि पति को कुल्हाड़ी से काट देंगे. महिला ने कहा कि बंटी वहां खड़ा होकर तमाशा देखता रहा।

मामले को लेकर भितरवार पुलिस का कहना है कि महिला ने गैंगरेप की शिकायत की है. उनका मेडिकल करा लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है. पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH