भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ को देने जा रही है बड़ी सौगात , हजारो यात्रियों को मिलेगा लाभ , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ को देने जा रही है बड़ी सौगात , हजारो यात्रियों को मिलेगा लाभ , पढ़े पूरी खबर
इंदौर 05 अक्टूबर 2021 - इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस को रायपुर होते हुए दुर्ग तक बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड और रेलवे जोनों में ट्रेन के विस्तार को लेकर सहमति बन गई है। अब इसके लिए कागजी प्रक्रिया का दौर चल रहा है। कई साल से इंदौर से रायपुर के बीच सीधी और नियमित ट्रेन सेवा की मांग हो रही है, लेकिन आगामी कुछ महीनों में यह मांग पूरी होने के पूरे आसार बन गए हैं।

फिलहाल रायपुर-दुर्ग के लिए इंदौर से इकलौती सीधी ट्रेन इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस ही है, जो सप्ताह में केवल एक दिन चलती है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी इस संबंध में लगातार रेलवे बोर्ड से रायपुर के लिए नियमित ट्रेन चलाने का आग्रह लगातार कर चुके थे। हालांकि, रेलवे रायपुर के लिए इंदौर को अलग से नियमित ट्रेन नहीं दी। 

यही वजह थी कि वैकल्पिक रूप से जनप्रतिनिधियों ने नर्मदा एक्सप्रेस को रायपुर होते हुए दुर्ग तक विस्तारित करने का आग्रह किया गया। यह प्रस्ताव रेलवे को भी जंच गया है। नर्मदा एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेन है और उसी जोन को इसका फैसला लेना है। जानकारों का कहना है कि रेलवे बोर्ड के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और रायपुर रेल मंडल भी ट्रेन के विस्तार के लिए तैयार हो गया है। इससे रायपुर-दुर्ग के साथ भिलाई आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। अभी ज्यादातर लोग इंदौर से भोपाल जाकर वहां से रायपुर, भिलाई और दुर्ग की यात्रा करते हैं।

रेलवे मामलों के वरिष्ठ जानकार नागेश नामजोशी बताते हैं कि नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की पहली ट्रेन है। इसकी शुरुआत 19 मई 1956 को हुई थी। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सात साल से यह विषय अलग-अलग स्तर पर लगातार उठाया था। इससे रायपुर-दुर्ग की तरफ आने-जाने वालों को रोजाना ट्रेन मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द बोर्ड स्तर पर नर्मदा एक्सप्रेस के विस्तार का औपचारिक एलान होगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH