एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने लिया हिरासत में , जाने वजह

महाराष्ट्र , 03-10-2021 9:17:54 PM
Anil Tamboli
एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने लिया हिरासत में , जाने वजह
मुंबई 03 अक्टूबर 2021 - नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) जा रहे एक क्रूज (Cruise) पर शनिवार शाम छापा मारकर ड्रग्‍स पार्टी करते 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 9 पुरुष और 3 लड़कियां शामिल हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का है, जिनसे एनसीबी ने हिरासत में पूछताछ कर रही है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आर्यन खान ने माना कि वह इस पार्टी का हिस्सा था उसने ये भी माना कि उससे गलती हुई।

सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने शौकिया तौर पर ड्रग्स सेवन की बात भी कबूल की है. वहीं सूत्रों ने यह भी बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे की हिरासत को लेकर मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है, जिनकी टीम फिलहाल एनसीबी दफ्तर में मौजूद है. हालांकि इस बारे में फिलहाल न तो एनसीबी और न ही शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में अभिनेता के बेटे ने बताया था कि उसे क्रूज पर केवल VIP गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. उसे इस बात की बिल्‍कुल भी खबर नहीं थी कि क्रूज पर ड्रग्‍स पार्टी होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने यह भी बताया कि क्रूज पर आने के लिए उनसे किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली गई थी और उन्‍हें पार्टी का केवल चेहरा बनाया गया था. हालांकि इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिसमें ड्रग्स चैट्स मिले. सत्रों के मुताबिक, इन चैट्स को लेकर जब सख्ती से सवाल किया गया तो उसने शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली.

अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में शामिल होने के लिए 80 हजार रुपये तक की फीस ली गई थी. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक अभिनेता के बेटे के पास से भी कुछ ड्रग्स बरामद हुई है. एनसीबी की टीम अब अभिनेता के बेटे द्वारा दिए गए बयान को वेरिफाई कर रही है।

बता दें कि क्रूज पर ड्रग्‍स पार्टी के मामले में एनसीबी की टीम ने अब तक कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें 9 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं. ये लड़कियां दिल्ली के कुछ नाम बिजनेस मैन की बेटियां हैं.

मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजनकर्ताओं को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने समन जारी किया है. NCB सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी को 6 लोगों ने मिलकर आयोजित किया था. सभी को 11 बजे NCB के सामने पेश होने को कहा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH