ड्रायवर ने महिला पुलिस अधिकारी का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश , रिपोर्ट दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ड्रायवर ने महिला पुलिस अधिकारी का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश , रिपोर्ट दर्ज
भोपाल 28 सितम्बर 2021 - मध्य प्रदेश में एक महिला पुलिस अधिकारी का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. वीडियो बनाने का आरोप महिला पुलिस अधिकारी के ड्राइवर पर लगा है. आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने केस दर्ज कर लिया है. अब उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला पुलिस अधिकारी को नहाते वक्त फिल्माने और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. आरोपी कांस्टेबल की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता महिला पुलिस अधिकारी के साथ ड्राइवर के रूप में तैनात था।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने महसूस किया कि कोई उन्हें फिल्माने की कोशिश कर रहा था, जब वह 22 सितंबर को नहा रही थी. अधिकारी ने अपने बाथरूम के दरवाजे के नीचे एक मोबाइल कैमरा देखा और बाहर निकलते ही उनका ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को ड्राइवर उनके घर आया और उनसे पांच लाख रुपये की मांग करने लगा और ऐसा नहीं करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगा. महिला अधिकारी ने शुरू में एसपी मुख्यालय से संपर्क किया, जिन्होंने प्रारंभिक जांच में शहर की अपराध शाखा को शामिल किया है।

आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फिलहाल फरार है और बताया जा रहा है कि उसने क्राइम ब्रांच से संपर्क करने की कोशिश की है।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH