सात माह की गर्भवती विवाहिता ने तीन साल के बेटे को फाँसी पर लटका कर खुद भी लगाई फाँसी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सात माह की गर्भवती विवाहिता ने तीन साल के बेटे को फाँसी पर लटका कर खुद भी लगाई फाँसी
ग्वालियर 28 सितम्बर 2021 - यादव धर्मकांटे के पास माधवी नगर में तीन साल का बेटा व सात माह की गर्भवती महिला सोमवार की दोपहर घर में एक ही कपड़े से फांसी पर लटके मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले अपने बेटे के गले में फांसी का फंदा डाला और उसके बाद कुछ इस तरह से फांसी लगाई कि दोनों के गले एक साथ कपड़े से कस गए। पुलिस को पड़ताल के दौरान चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट से साफ है कि मृतका गृहक्लेश व पति के जुए की आदत से परेशान थी। हजीरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

माधवी नगर में राजकुमार प्रजापति की पत्नी प्रीति (23) व तीन साल का बच्चा कुणाल रहता है। प्रीति अभी सात माह की गर्भवती बताई गई थी। घर में दंपती के अलावा मां व जेठ जितेंद्र भी रहते हैं। राजकुमार पुट्टी का काम करता है। सोमवार को वह मजदूरी पर गया था। जेठ भी मजदूरी करने चला गया। घर में प्रीति और बच्चा था। सास को मंदिर से घर लौटकर आने पर मां-बेटे फांसी पर लटके मिले।

प्रीति के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पिता व अन्य मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रीति को शादी के बाद से ही यह लोग परेशान करते थे। इन लोगों ने मासूम के साथ उनकी बेटी की भी हत्या कर फांसी पर लटकाया है। रक्षाबंधन पर बेटी घर आई थी। उसने जेठ, सास व पति के परेशान करने की बात बताई थी। हम लोग प्रीति को भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद यह लोग जबरन उसे अपने साथ ले आए।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH