मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला , बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री , एक मीडिया कर्मी घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला , बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री , एक मीडिया कर्मी घायल
सतना 26 सितम्बर 2021 - शनिवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा के दौरान झाली और बरहना गांव के बीच मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाल-बाल बच गए जबकि कई लोगों पर मधुमक्खियों ने झपट्टा मार कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में एक मीडिया कर्मी भी शामिल है, जिसकी आंख में मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मी बचने के लिए मुख्यमंत्री की कार में प्रवेश कर गए वहीं मुख्यमंत्री भी अपनी कार के अंदर चले गए जो कुछ देर तक बैठे रहे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से भी कहा कि अगर ज्यादा परेशानी हो तो उनके काफिले में चल रहे डॉक्टर से वे जांच कराकर दवा ले सकते हैं। वहीं घायल मीडिया कर्मी अशोक तिवारी ने सतना शहर लौट कर अपनी आंख की जांच निजी अस्पताल में कराई है।

दरअसल यह घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री कार में बने रथ में सवार होकर रैगांव से कोठी की ओर जा रहे थे तभी झाली और बरहना गांव के बीच भीड़ में किसी अज्ञात तत्व ने मधुमक्खी के छत्ते पर छेड़खानी कर दी जिससे तिलमिलाई मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश होने के कारण मधुमक्खियां तितर-बितर हो गई और मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ गया। मुख्यमंत्री के रथ पर सांसद गणेश सिंह, प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे जो मधुमक्खियों के हमले से बचते हुए नजर आए।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH