शर्मनाक वारदात , रेप का बदला लिया गैंगरेप से , जानिये दो सगे भाईयो पर लगे इस संगीन इल्जाम की पूरी कहानी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , रेप का बदला लिया गैंगरेप से , जानिये दो सगे भाईयो पर लगे इस संगीन इल्जाम की पूरी कहानी
रीवा 21 सितम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के रीवा से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मामला गैंगरेप का है, लेकिन स्पष्ट दिखाई देता है कि इसे बदले की भावना में दर्ज कराया गया है. यहां दुष्कर्म के एक आरोपी की बहन ने पीड़ित लड़की के दो भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. मामला दर्ज होने के बाद दोनों भाई फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. घटना जिले के गढ़ थाना इलाके की है. मामले को लेकर ASP शिवकुमार वर्मा ने कहा कि किशोरी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात युवती घरवालों के साथ थाने आई थी. उसने बताया कि उसी दिन सुबह करीब 9 बजे माता-पिता मजदूरी के लिए निकल गए थे. जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी दोनों भाई अंदर आ गए. उन्होंने अंदर से कुंडी लगा ली और दुष्कर्म किया और भाग गए. जब माता-पिता शाम को घर आए तो लड़की ने उन्हें आपबीती सुनाई. इसके बाद सभी थाने आए. इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप कराया और गैंगरेप का मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, उसने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन वह हर पहलू की जांच करेगी. घटना के समय दोनों युवकों की मोबाइल लोकेशन कहां थी, किसी ने उन्हें किशोरी के घर तरफ आते-जाते देखा या नहीं. वास्तव में किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ या फिर पुराने केस के समझौते का दबाव डाला जा रहा है. इसलिए झूठी शिकायत की गई. पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।

जाने इसके पहले की कहानी

पुलिस के मुताबिक जिन भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगा है, उनकी बहन के साथ 7 महीने पहले एक लड़के ने रेप किया था. ये मामला भी गढ़ थाने में ही दर्ज है मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. अब इसी आरोपी की बहन ने पीड़िता के भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. इसलिए पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी.

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH