जेब्रा क्रासिंग पर डांस करने वाली मॉडल ने माँगी माफी और फाईन भी भरा , आगे से इस तरह की गलती नहीं करने की कही बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जेब्रा क्रासिंग पर डांस करने वाली मॉडल ने माँगी माफी और फाईन भी भरा , आगे से इस तरह की गलती नहीं  करने की कही बात
इंदौर 18 सितम्बर 2021 - जेब्रा क्रासिंग पर डांस करते हुए वीडियो वायरल करने वाली युवती श्रेया कालरा यातायात डीएसपी उमाकांत चौधरी के दफ्तर पहुंची। यहां पर उन्होंने मीडिया के सामने माफी मांगी और चालान भी भरा। 

श्रेया ने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि आगे से वे इस तरह की गलती नहीं करेंगी। वे मानती हैं कि उनसे गलती हुई है, हालाकि उनका मकसद नियमों का उल्लंघन करना नहीं था। बल्कि वे लोगों को यातायात के लिए जागरूक करना चाहती थीं। अब वे यातायात विभाग के साथ मिलकर व परमिशन लेकर लोगों में ट्रैफिक के नियमों को लेकर जागरूकता फैलाएंगी।

दरअसल तीन दिन पहले रसोमा चौराहे पर माडल श्रेया कालरा ने इंटरनेट मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल करते हुए यातायात नियमों के पालन करने की अपील की, लेकिन पुलिस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना। 

इसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वायरल वीडियो पर कहा था कि युवती की भावना जो भी हो लेकिन तरीका गलत है। ऐसी हरकतें आगे न हों इसलिए ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने श्रेया का पता लगाया और उसके खिलाफ विजयनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन की धारा के तहत कार्रवाई की गई।

श्रेया के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उसी स्थान पर युवका का स्टंट करते हुए वीडियो गुरुवार को अचानक वायरल हो गया। श्रेया ने बताया कि वह उस युवक को नहीं पहचानती है। युवक का वीडियो भी बहुत पुराना है। डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि युवक का पता लगा रहे हैं। युवक पर भी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जेब्रा क्रासिंग पर डांस करने वाली मॉडल ने माँगी माफी और फाईन भी भरा , आगे से इस तरह की गलती नहीं  करने की कही बात

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH