नाबालिग के साथ रेलवे आवास में रेप , शिकायत दर्ज कराने के लिए मासूम को करनी पड़ी मशक्कत

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के साथ रेलवे आवास में रेप , शिकायत दर्ज कराने के लिए मासूम को करनी पड़ी मशक्कत
उल्हासनगर 13 सितम्बर 2021 - महाराष्ट्र से 15 साल की नाबालिग के रेप की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे पुलिस के मुताबिक लड़की शिरडी से लौट रही थी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेलवे परिसर से थोड़ी ही दूर एक रेलवे आवास में ले जाकर उसके साथ रेप किया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए भी मासूम को मशक्कत करनी पड़ी। दो पुलिस स्टेशनों ने लड़की की शिकायत लिखने से इनकार कर दिया।

उनका कहना था कि यह मामला उनके पुलिस स्टेशन का नहीं है इसलिए उन्होंने शिकायत लिखने से मना कर दिया। बता दें कि रेप की घटना उल्हासनगर स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात एक रेलवे आवास में हुई। हालांकि अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने मीडिया को बताया कि 15 साल की बच्ची शिरडी से लौट रही थी। वह भिवंडी बाईपास पर उतरी, फिर कल्याण गई और उल्हासनगर के लिए एक लोकल ट्रेन में सवार हुई। रात करीब नौ बजे निकलने के बाद उसकी मुलाकात दो दोस्तों से हुई और वे घर की तरफ चले। वे स्टेशन पर स्काईवॉक पर चल रहे थे तभी आरोपी उनके पास पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथ रखे हथौड़े से लड़की के दोस्तों को डरा दिया। उसने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे स्काईवॉक से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक सुनसान रेलवे आवास में ले गया। वहां आरोपी ने 15 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मारपीट की। पूरी रात बच्ची वहीं पड़ी रही।

सुबह वह भागने में सफल रही और उसने एक राहगीर का फोन उधार लिया और अपने दोस्त को फोन किया, जिसने उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी। रेलवे पुलिस आयुक्त के अनुसार, दो पुलिस थानों ने इस आधार पर लड़की की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि अपराध उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि उनकी शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई।

कैसर खालिद ने कहा, "हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और जांच जारी है।" उन्होंने कहा, "हमने आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच की और पाया कि उसके खिलाफ ठाणे शहर में चोरी जैसे अपराधों के कई मामले हैं।"

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH