यह निर्भया भी हार गई जिंदगी की जंग , 33 घंटे तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की संघर्ष में मौत की हुई जीत

महाराष्ट्र , 12-09-2021 3:45:31 AM
Anil Tamboli
यह निर्भया भी हार गई जिंदगी की जंग , 33 घंटे तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की संघर्ष में मौत की हुई जीत
मुंबई 11 सितम्बर 2021 - महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता का निधन हो गया है. मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था. पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी. हॉस्पिटल में एडमिट होने के लगभग 33 घंटे के बाद पीड़िता की मौत हो गई है. मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा था. पीड़िता के निधन से पहले मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया था कि अभी महिला की हालत क्रिटिकल है, खून कम है और प्राइवेट पार्ट निकल गया है. अभी महिला वेंटिलेटर पर है. ये एक दुखद घटना है. महिला की आंतें बाहर आ गई थीं, ब्लड बहुत निकल गया था, दो मिनट या दो घंटा कह नहीं सकते, डॉक्टर जी जान से काम कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है. जान लें कि मुंबई में रेप के आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया है. आरोपी मुंबई के साकीनाका इलाके में दिखा था. ये वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है. साकीनाका इलाके के सुरक्षाकर्मी ने ये जानकारी दी. पीड़िता रात करीब 8 बजे बहन के घर जाने के लिए निकली थी. गौरतलब है कि पीड़ित महिला को जब हॉस्पिटल लाया गया था, उस वक्त उसकी हालत बहुत खराब थी. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पीड़िता का ऑपरेशन भी किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH