अंधविश्वास - नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र कर गाँव मे घुमाया गया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंधविश्वास - नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र कर गाँव मे घुमाया गया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
दमोह 10 सितम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में बारिश के देवता को खुश करने के लिए नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंधविश्वास के चलते बच्चियों की गरिमा से खेलने वाले इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। 

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर जबेरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने का केस सामने आया था। घटना का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तेनिवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि बनिया गांव और आसपास के इलाके सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह अनुष्ठान बारिश के देवता को प्रसन्न करेगा और इलाके में बारिश होगी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने नोटिस भेजकर दस दिनों के अंदर दमोह जिला प्रशासन से मामले में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि दमोह प्रशासन ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH