एक और निर्भया कांड , महिला के साथ रेप करने के बाद प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और निर्भया कांड , महिला के साथ रेप करने के बाद प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड
मुम्बई 10 सितम्बर 2021 - मुंबई में निर्भया जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया. रेप के बाद आरोपी ने महिला के  प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.

यह शर्मनाक वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की है. जहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं. पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. आगे की जांच जारी है।

महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताजा हो गई. अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा. हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 

एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक फोन आया कि मुंबई के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई. जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH