नाबालिग से दुष्कर्म कर देह ब्यापार कराने के आरोप में भाजपा और जेडीयू के तीन नेता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग से दुष्कर्म कर देह ब्यापार कराने के आरोप में भाजपा और जेडीयू के तीन नेता गिरफ्तार
भोपाल 09 सितम्बर 2021 - हरियाणा की नाबालिग को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराने के मामले का मध्यप्रदेश के भोपाल में सामने आया है। अशोका गार्डन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में डिंडौरी जिले से भाजपा व जेडीयू के तीन नेताओं व नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एक होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। यह कार्रवाई नाबालिग की शिकायत पर की गई है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार 18 अगस्त को नाबालिग ने थाने आकर शिकायत की थी कि दो महिलाएं जबरन उससे देह व्यापार करा रही हैं। शिकायत पर हुई जांच में पुलिस ने पारुल और सीमा नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मानव तस्करी, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पलवल हरियाणा की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 13 अगस्त को अपने परिजनों से विवाद के बाद घर से भागी थी। वह ट्रेन में बैठकर आगरा पहुंची, जहां उसे रेलवे स्टेशन पर भोपाल की दो महिलाएं सीमा और पारूल मिलीं। महिलाओं ने जब नाबालिग को रेलवे स्टेशन पर अकेले बैठा देखा तो उससे बातचीत की। इस पर नाबालिग ने मुंबई जाने की बात कही।

महिलाओं ने उससे कहा कि वह मुंबई से अच्छी नौकरी भोपाल में लगवा सकती हैं। नाबालिग को महिलाएं झांसा देकर भोपाल के अशोका गार्डन स्थित अपने घर लेकर आ गईं और अपने साथ रख लिया। उसे दो दिन साथ रखने के बाद दो होटलों में ले जाकर देह व्यापार कराया जाने लगा।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को डिंडौरी से भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री व व्यापारी मनीष नायक , जेडीयू केजिला अध्यक्ष एड. दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक व जेडीयू के महासचिव अमित सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें बुधवार तड़के भोपाल लाकर शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचना देकर भोपाल बुलाया और उसे सुपुर्द कर दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH