नर्सिंग की छात्रा के साथ रेप , दोस्त ने नशीला पदार्थ युक्त खाना खिला कर दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नर्सिंग की छात्रा के साथ रेप , दोस्त ने नशीला पदार्थ युक्त खाना खिला कर दिया वारदात को अंजाम
भोपाल 08 सितम्बर 2021 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सिंग की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है. आरोपी भी नर्सिंग स्टूडेंट ही है. आरोप है कि उसने पहले छात्रा को नशीला पदार्थ युक्त खाना खिलाया, फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही उसने छात्रा का वीडियो भी बना लिया था, जिससे वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. निशातपुरा इलाके की एक 26 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ नशील पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाने के बाद कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी जो कि एक नर्सिंग का छात्र भी है उसने कथित तौर पर इस जघन्य अपराध को फिल्माया और पिछले कई दिनों से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था.घटना 14 अगस्त की है जब आरोपी गोविंद अहिरवार ने पीड़िता को कॉलेज छोड़ने की पेशकश की थी. पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को कॉलेज छोड़ते समय एक भोजनालय के पास अपनी कार रोकी और कुछ खाने की चीजें खरीदीं. पीड़िता खाना खाने के बाद बेहोश हो गई।

जिसके बाद आरोपी आरोपी ने उसे अपने निशातपुरा स्थित किराए के घर में ले गया. अपने कमरे में उसने उसके साथ बलात्कार किया और कथित तौर पर इस कृत्य को फिल्माया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया और उसे ब्लैकमेल भी करने लगा।

तंग आकर पीड़िता अलीराजपुर जिले में अपने माता-पिता के पास गई और उन्हें सब बताया. अलीराजपुर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया. मामले को अब भोपाल के निशातपुरा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि आरोपी के किराए के मकान में छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार हो गया. पुलिस ने कहा कि हमने उसके कुछ संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अपराध करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था और सोशल मीडिया साइटों पर उसकी तस्वीरें और वीडियो जारी करने की धमकी भी दे रहा था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH