लकड़ी के टालों में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की 07 गाड़िया मौके पर मौजूद , लाखो के नुकसान की आशंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लकड़ी के टालों में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की 07 गाड़िया मौके पर मौजूद , लाखो के नुकसान की आशंका
जबलपुर 05 सितम्बर 2021 - मदनमहल स्थित महानद्दा क्षेत्र में देर रात लकड़ी के टालों में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर नगर निगम की सात दमकलों सहित रक्षा विभाग की फैक्ट्ररियों के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। सूचना लगते ही गोरखपुर, मदनमहल और गढ़ा सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग मिली जानकारी के अनुसार महानद्दा क्षेत्र स्थित साहू कॉलोनी में जयेश पटेल का लकड़ी का टाल है। यहां एक साथ कई टाल और भी लगे हुए हैं। रात तकरीबन साढ़े 11 बजे टाल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को काबू करने के साथ ही नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी। आग बढ़ते देख नगर निगम की सातों दमकलों को मौके पर भेजा गया। रात डेढ़ बजे तक 70 से अधिक चक्कर दमकलों ने लगा लिए थे। बताया गया कि मौके पर एक साथ चार से ज्यादा टाल हैं। 

दोनों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी घरों को छोड़कर बाहर आ गए। पूरे क्षेत्र में देर रात तक दहशत का माहौल रहा। तीन घरों को खाली कराया। नगर निगम के फायर अधिकारी कुशाग्र ठाकुर के अनुसार महानद्दा तालाब के ठीक पीछे एक साथ कई टाल बने हुए हैं। आग ने अचानक से भीषण रूप रख लिया। आशंका को देखते हुए नजदीक के तीन घरों को खाली कराया गया है। ठाकुर ने बताया रात तकरीबन डेढ़ बजे तक 75 फीसद आग को काबू कर लिया गया। उम्मीद है कि देर रात तक आग को पूरी तरह से काबू कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आग में लकड़ी होने के साथ ही समीप ही सैनिटाइजर और दवाओं की गोदाम है। इस कारण आग को काबू करने में ज्यादा मशक्कत करना पड़ रहा है। फायर अधिकारी के अनुसार आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का भी पता फिलहाल नहीं चला है।

आला अधिकारियों के साथ 15 थानों की पुलिस पहुंची: आग की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना पर एक के बाद एक शहर के 15 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी गोपाल खांडेल, रोहित काश्वानी सहित सहित सीएसपी और टीआइ देर रात मौके पर जमे रहे। तंग गलियां होने के कारण दमकलों को मौके पर पहुंचने में कई बार दिक्कत हुई।

मेडिकल में अलर्ट, बल तैनात: आग का काबू करने में आ रही परेशानी और भीषण रूप को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया। अस्पताल के बर्न वार्ड को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए। वहीं मौके पर दस एंबुलेंस और पांच से अधिक 108 वाहन भी खड़े रखे गए थे।क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य पहुंचे: सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक तरुण भनोत और नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जगत बहादुर अन्‍नू भी मौके पर पहुंच गए।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH