महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर , डेढ़ साल के बाद भक्त अगले सप्ताह से भस्मारती के कर सकेंगे दर्शन , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर , डेढ़ साल के बाद भक्त अगले सप्ताह से भस्मारती के कर सकेंगे दर्शन , पढ़े पूरी खबर
उज्जैन 03 सितम्बर 2021 - ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में डेढ़ साल बाद भक्त अगले सप्ताह से भस्मारती के दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार शाम उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। दर्शनार्थियों को 50 फीसद क्षमता के साथ भस्मारती में प्रवेश दिया जाएगा। भस्मारती दर्शन किस तारीख से शुरू होगा, इसको लेकर शुक्रवार को बैठक होगी। इधर, पहली बार प्रोटोकाल (वीआइपी) दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये की रसीद कटवाना अनिवार्य किया गया है।

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 से भस्मारती दर्शन पर रोक लगी है। देश में अनलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से भक्त भस्मारती दर्शन अनुमति देने की मांग कर रहे थे। शासन-प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही भस्मारती दर्शन शुरू करने का मन बना लिया था।

कोरोना काल से पहले भस्मारती दर्शन के लिए प्रतिदिन 1800 भक्तों को अनुमति दी जा रही थी। 50 फीसद क्षमता से अनुमति देने के निर्णय के बाद अब 900 से 1000 भक्तों को प्रतिदिन अनुमति मिलेगी। दर्शनार्थियों को मंदिर की वेबसाइट पर आनलाइन अनुमति कराना अनिवार्य रहेगा। छह सितंबर को निकलने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी को लेकर भी निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते शाही सवारी नए छोटे मार्ग से ही निकाली जाएगी।

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया वर्चुअल रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम एवं मन्दिर प्रबंध समिति प्रशासक नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एवं यूडीए सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, विवेक जोशी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH