पूर्व महिला सरपंच के घर दूसरे दिन भी लोकायुक्त की जाँच जारी , अब तक 19 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा , पढ़े संपत्ति का ब्यौरा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व महिला सरपंच के घर दूसरे दिन भी लोकायुक्त की जाँच जारी , अब तक 19 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा , पढ़े संपत्ति का ब्यौरा
रीवा 01 सितम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त ने एक महिला सरपंच की करोड़ों की संपत्ति उजागर की है. इस सरपंच का गांव में आलीशान बंगला मिला है. इसके साथ ही दर्जनों लग्जरी कारें और कई जमीनों की रजिस्ट्री भी मिली है. लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अभी तक 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागर की है. पूरा मामला रीवा जिले के हुजूर तहसील के बैजनाथ गांव का है. यहां पर लोकायुक्त की टीम ने महिला सरपंच सुधा सिंह के घर पर छापेमारी की।

इस दौरान महिला सरपंच के पास से आलीशान बंगला, करोड़ों के वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन, बीमा सहित क्रेशर, जेसीबी, चैन माउंटेन जैसी मशीन मिली हैं. इनकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ से अधिक है. सुधा सिंह ने एक एकड़ के बंगले में स्विमिंग पूल भी बना रखा था. लोकायुक्त की टीम अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी तक 2 दर्जन से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री, कई वाहन, आलीशान बंगला, क्रेशर, सोना चांदी और नगदी बरामद हुई है. भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने न्यायालय से सर्च वारंट लिया था. सुधा के पति ठेकेदार हैं।

इसके बाद छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति उजागर हो चुकी है. कार्रवाई अभी जारी है, जिस वजह से संपत्ति और भी बढ़ने की संभावना है. लोकायुक्त ने सरपंच के दो ठिकानों बैजनाथ गांव और शारदापुरम कॉलोनी में एक साथ छापा मारा. दो आवास की कीमत 2 करोड़ और डेढ़ करोड़ आंकी गयी है. 2 क्रेशर मशीन, 1 मिक्चर मशीन, एक ब्रिक मशीन, 30 बड़े वाहन, जिसमें चेन माउंट, जेसीबी, हाइवा, लोडर, ट्रैक्टर, इनोवा, स्कोर्पियो, ईंट मशीन, सोने चांदी के आभूषण, जीवन बीमा पॉलसी, 36 भूखंड और नगदी मिली है. इनकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ से अधिक की है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH