पूर्व सरपंच निकला करोड़पति , लोकायुक्त के छापे में मिली करोड़ो की संपत्ति

मध्य प्रदेश , 31-08-2021 11:41:44 PM
Anil Tamboli
पूर्व सरपंच निकला करोड़पति , लोकायुक्त के छापे में मिली करोड़ो की संपत्ति
सतना 31 अगस्त 2021 - सतना जिले की तुर्रा ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके दम्पति के घर मंगलवार के तड़के लोकायुक्त रीवा की दो टीमों ने एक साथ दबिश दी है। सुबह 5.30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान आय से अधिक लाखों की सम्पत्ति उजागर हुई है, जिसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

2005 से 2010 तक सरपंच रहे अवधीन प्रसाद जायसवाल और 2010 से 2015 तक सरपंच रही उनकी पत्नी नत्थी देवी के बारे में आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। शिकायत में जिक्र था, तुर्रा पंचायत में कई बार अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है। जानकारी मिलने के बाद एसपी टीके विद्यार्थी के निर्देश पर डीएसपी देवेश पाठक और डीएसपी शिवेन्द्र बघेल के नेतृत्व में 20-20 सदस्यीय दो टीमें बनाकर तुर्रा में छापा मारा गया। 

लोकायुक्त कार्रवाई के दौरान सरपंच दम्पति के घर से 02 लाख 22 हजार छह सौ रुपए नकद बरामद हुए हैं। दोनों के 11 बैंकों में खाते मिले हैं, जिसमें सात बैंकों का डिटेल लेने पर 03 लाख 98 हजार रुपए जमा पाए गए हैं। बाकी बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एनएससी और बीमा कंपनियों में एक लाख रुपए का निवेश पाया गया।

जांच में लोकायुक्त टीम को करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर मिले हैं। एक 12 बोर की रायफल भी पूर्व सरपंच दम्पत्ति के यहां बरामद हुई है। एक जीप, दो ट्रैक्टर और तीन मोटर साइकिल मिली हैं। उम्मीद है कि अभी लाखों की सम्पत्ति और उजागर होगी, इसके लिए लोकायुक्त टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। कार्रवाई में निरीक्षक विद्या वारिध तिवारी, अशोक पाण्डेय, मनोज सोनी, अरविंद तिवारी, हितेन्द्र नाथ शर्मा, प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, उमाकांत, आरक्षक विनय सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम लाल कोल, विनोद सिंह और प्रवीण श्रीवास्तव शामिल रहे।

लोकायुक्त रीवा ने 2015 में जनवरी से अब तक चौथी कार्रवाई की है। अब तक दो सरपंचों के यहां दबिश दी जा चुकी है। पहले रायपुर कर्चुलियान में गोरेगांव सरपंच युसुफ खान के यहां छापा मारा था। सेल्समेन सुरेन्द्र सिंह भदोरिया और शहडोल में कमलेश श्रीवास्तव के यहां लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर चुकी है।

लोकायुक्त सूत्रों का कहना है, अवधीन और नत्थी को सरपंच रहते हुए 01 लाख रुपए मानदेय मिला है। सरपंच रहते हुए दोनों ने मझगवां, तुर्रा में एक-एक मकान खरीदा, मझगवां में 25 जून 2006 को एक हजार वर्ग फीट का एक आवासीय प्लॉट लिया और 2007 में 26 सौ वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा। नत्थी के नाम पर 6 एकड़ कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। 9 अक्टूबर 2009 को हिरौंदी में 2 एकड़ कृषि भूमि खरीदी, 2008 में .836 हेक्टेयर भूमि काबर गांव में खरीदी। 18 अप्रैल 2007 को गौहानी गांव में .836 हेक्टेयर जमीन खरीदी। 30 नबंवर 2007 को तुर्रा में छह बीघा जमीन, .092 हेक्टेयर और पाटनगर में एक एकड़ जमीन अलग-अलग खरीदी गई।

ताज़ा समाचार

प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH