बीजेपी ने नेता नेता ने सरकार के आदेश को मानने से किया इंकार , नेता के घर पुलिस , क्या है मामला पढ़े इस खबर में

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी ने नेता नेता ने सरकार के आदेश को मानने से किया इंकार , नेता के घर पुलिस , क्या है मामला पढ़े इस खबर में
मुम्बई 31 अगस्त 2021 - कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार भी महाराष्ट्र में दही हांडी के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई थी. राज्य सरकार द्वारा बीते दिन ही इस प्रकार के कार्यक्रम की मनाही का ऐलान किया गया. लेकिन इस मसले को लेकर राज्य में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की जंग चलती रही. मुंबई में मंगलवार सुबह पुलिस बीजेपी नेता राम कदम के घर पर पहुंची. राम कदम ने दही हांडी कार्यक्रम मनाने का ऐलान किया है, ऐसे में पुलिस पहले ही उनके आवास पर पहुंच गई. राज्य सरकार ने किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगाई है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने सरकार की मनाही के बावजूद दादर इलाके में दही हांडी का कार्यक्रम किया और पिरामिड बनाकर हांडी को तोड़ा. मनसे के कार्यकर्ताओं ने दादर के सब-अरब्न इलाके का वीडियो भी जारी किया है, जहां यह कार्यक्रम हुआ. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए दही हांडी का कार्यक्रम करने, मानवीय पिरामिड बनाने और किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने पर रोक लगाई है. कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

हालांकि, राज्य सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी आगबबूला दिखी. बीजेपी ने उद्धव सरकार पर हिन्दू पर्वों में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा है कि वह दही हांडी का कार्यक्रम जरूर मनाएगी. इसको लेकर पुलिस द्वारा बीजेपी नेता रामकदम को नोटिस भी दिया गया है. आपको बता दें कि भले ही महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन और अन्य सख्तियों को लेकर कुछ नरमी बरती गई है, लेकिन कोरोना के डर को देखते हुए किसी बड़े कार्यक्रम की इजाजत देने से बचा जा रहा है. राज्य में अभी भी 50 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं, जो देश में केरल के बाद सबसे ज्यादा हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH