छत्तीसगढ़ के इस जिले में तंत्र मंत्र के शक में दोस्त ने दोस्त के साथ किया कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई सन्न ,, ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में तंत्र मंत्र के शक में दोस्त ने दोस्त के साथ किया कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई सन्न ,, ,,
मुंगेली 20 जून 2020 - मुंगेली जिले में तंत्र-मंत्र के फेर में युवक ने दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी को शक था, कि उसका तांत्रिक दोस्त घर आता है, जिसके कारण उसके परिवार में परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में आरोपी अपनी परेशानी दूर
कराने की बात कहकर दोस्त को शमशान में ले गया, और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
14 जून को मुंगेली जिले के ग्राम मोहतरा के पास आगर नदी में पुलिस को एक शव मिला था। पुलिस उसकी शिनाख्ती में जुटी थी, इस बीच 16 जून को ग्राम देवरी निवासी चंद्रसेन पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसका बड़ा भाई इंद्रसेन पटेल 10 जून से लापता है। उसके बताए हुलिये के आधार पर पुलिस ने कपड़ों और अन्य सामान से मिले शव की पहचान कराई, शिनाख्त होने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

तंत्र-मंत्र करता था मृतक

जांच के दौरान पुलिस को पता चला, कि ग्राम सुरदा निवासी कार्तिक पटेल और इंद्रसेन की जान-पहचान थी। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना भी था। इसके बाद पुलिस ने कार्तिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को पता चला, कि कार्तिक और उसके परिवार के लोगों की अक्सर तबीयत खराब रहती थी। उसे शक हुआ, कि इंद्रसेन ने ही उसके परिवार पर तंत्र-मंत्र कर दिया है। इसी शक के चलते 10 जून को झांसा देकर उसे घर बुलाया, और फिर उसकी हत्या कर दी।

राज छुपाने शव को नदी में फेंका

आरोपी कार्तिक उपचार कराने की बात कहकर इंद्रसेन को श्मशान में ले गया। वहां कुल्हाड़ी और चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांधकर इंद्रसेन का शव नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसकी बाइक को कवर्धा के कुंडा क्षेत्र के हथकुंडी गांव स्थित गन्ने के खेत मे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कुल्हाड़ी और इंद्रसेन की बाइक भी बरामद कर ली है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में तंत्र मंत्र के शक में दोस्त ने दोस्त के साथ किया कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई सन्न ,, ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH