प्रदेश में लव जिहाद का मामला आया सामने , आरोपी ने छात्रा की मां के वाट्सएप को किया हैक , वाट्सएप हैक कर बातें की , इंस्टा पर अश्लील फोटो डाले

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में लव जिहाद का मामला आया सामने , आरोपी ने छात्रा की मां के वाट्सएप को किया हैक , वाट्सएप हैक कर बातें की , इंस्टा पर अश्लील फोटो डाले
इंदौर 29 अगस्त 2021 - शहर में लव जिहाद का एक ओर मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने स्कीम-78 निवासी छात्रा की शिकायत पर फरदिल फारुकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फारुकी ने छात्रा की मां का वाट्सएप भी हैक कर लिया था। वह उसके साथ खींचे फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बना रहा था।

पुलिस के अनुसार धार रोड़ (लाबरिया भेरु) निवासी फरदिल फारुकी पहले छात्रा के साथ पढ़ता था। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह छात्रा के संपर्क में था और उससे बातचीत भी करता रहा था। आरोपित ने बहाने से छात्रा की मां के वाट्सएप का लागइन व पासवर्ड लेकर स्वयं के नंबर डाल दिए और पूरा अकाउंट हैक कर लिया। यह बात छात्रा के स्वजनों को पता चली तो फरदिल ने माफी मांगी और चाचा अमजद फारुकी से भी बात करवा दी।

इसके बाद आरोपित छात्रा से फिर मिलने जुलने लगा। कुछ समय बाद आरोपित ने स्कीम-78 में ही एक कैफे पर मिलने बुलाया और छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में फोटो व वीडियो बना लिया। उसने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया और कहा तुझे धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। आरोपित ने छात्रा के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

छात्रा स्वजनों के साथ थाना पहुंची और एसआइ किर्ती तोमर को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उसके बयानों के बाद आरोपित फरदिल पर धारा 354 , 354 (घ) और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH