बेटे को कोचिंग सेंटर छोड़ने जा रही महिला हुई लूट का शिकार , दो आरोपियों ने कट्टे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे को कोचिंग सेंटर छोड़ने जा रही महिला हुई लूट का शिकार , दो आरोपियों ने कट्टे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
ग्वालियर 26 अगस्त 2021 - ग्वालियर में कांतिनगर लोको के पास बुधवार की शाम को एक्टिवा पर सवार मां-बेटे की एक्टिवा को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक से ओव्हर टेक कर रोक लिया। नकाबपोश बदमाश महिला पर कट्टा तानकर गले से सोने की चेन लूटकर ले गए। एक बदमाश के हाथ में कट्टा होने के बाद भी महिला व उसके पुत्र ने हिम्मत के साथ लुटेरों का मुकाबला करने का प्रयास किया, लेकिन चेन नहीं बचा पाए। लुटेरे चेन लूटने के बाद हजीरा की तरफ भागे हैं। चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस हजीरा व किलागेट क्षेत्र में लुटेरों की तलाश कर रहीं हैं।

किलागेट पर स्थित कोटावाला मोहल्ला निवासी विक्रांत चंदेल का कम्प्यूटर का कारोबार है। विक्रांत चंदेल की पत्नी सुषमा चंदेल बुधवार की शाम को बेटे को लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित कोचिंग पर छोड़ने के लिए बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग आ रहीं थीं। कांति नगर (लोको) के पास बाइक पर दो बदमाशों ने महिला के स्कूटर को ओव्हरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश के हाथ में कट्टा था। लुटेरों ने सीधे महिला के गले में नजर आ रही सोने की चेन पर सामने से झपट्टा मारा। सुषमा चंदेल व उनके बेटे साहस के साथ बदमाशों का मुकाबला करने का प्रयास किया। चेन हाथ में आते ही लुटेरे हजीरा की तरफ भाग निकले। बदमाशों के अप्रत्याशित हमले से मां-बेटे घबरा गए।

चेन लूट की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुुलिस ने लुटेरों की पहचान करने के लिए सबसे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दोनों लुटेरे पहचान छिपाने के लिए मुंह पर गमछा बांधे हुए हैं। और काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चेन लूट की घटना की बाद लुटेरे हजीरा की तरफ भागे हैं। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए फुटेज से उनके भागने का रोड मैप तैयार कर रही है। पुलिस को आशंका है कि लुटेरे सुषमा चंदेल व उनके बेटे के पीछे किलागेट से पीछे लग लिए थे। और कांति नगर में मौका मिलते ही लुटेरों ने उनकी गाडी को ओव्हरटेक कर चेन लूट ली। पड़ाव थाना पुलिस ने सुषमा चंदेल की रिपोर्ट पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चेन लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
बेटे को कोचिंग सेंटर छोड़ने जा रही महिला हुई लूट का शिकार , दो आरोपियों ने कट्टे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH