युवा कांग्रेस के दबंग नेता के ऑफिस और दुकानों पर चले सरकारी बुलडोजर , कई धाराओं में अपराध दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवा कांग्रेस के दबंग नेता के ऑफिस और दुकानों पर चले सरकारी बुलडोजर , कई धाराओं में अपराध दर्ज
रतलाम 25 अगस्त 2021 - त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में कांग्रेस नेता जगदीश राठौड़ के पुत्र शंकर राठौड़ पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित युवा कांग्रेस नेता संजय चौधरी के त्रिपोलिया गेट स्थित आफिस व आसपास अतिक्रमण कर बनाई दुकानें बुधवार सुबह निगम अमले ने हटा दिए। सुबह करीब 10 बजे ही प्रशासन, पुलिस व निगम का अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे चली कार्रवाई में सभी निर्माण तोड़े गए। इस दौरान एसडीएम शहर अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान व निगमायुक्त सोमनाथ झारिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता संजय चौधरी पर घास बाजार में व्यापारी राकेश सकलेचा के घर में घुसकर मारपीट करने सहित अन्य मामलों में भी प्रकरण दर्ज हैं। आए दिन मारपीट व अन्य घटनाओं के चलते क्षेत्र में भी लोगों में भय का माहौल बन गया था। इसके चलते अब प्रशासन व पुलिस सख्ती के मूड में है। आरोपितों की अन्य संपत्तियों को लेकर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।

रविवार रात करीब 9:30 बजे फरियादी गोपाल पंवार पुत्र श्रवण पंवार निवासी कल्याण नगर व उसके दोस्त दोस्त शंकर राठौड़, राहुल राठौड़, गोपाल पंवार, अशोक राठौड़, रितेश जैन त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में गणेश नमकीन नामक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। तभी आरोपित युवा कांग्रेस नेता संजय चौधरी निवासी कल्याण नगर, गौरव शर्मा निवासी हिम्मतनगर, अज्जू निवासी सुभाषनगर, पवन निवासी करमदी नाका, दीना राठौड़ निवासी कल्याण नगर, योगेश निवासी हिम्मत नगर व उनके साथियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौच कर विवाद किया था। गाली-गलौच करने से मना करने पर गोपाल से वे मारपीट कर रहे थे।

गौरव ने धारदार हथियार से वार किया था, इससे गोपाल के हाथ पर चोट आई थी। शंकर राठौड़ बीच-बचाव करने गया तो संजय ने सिर पर लोहे की राड से वार कर दिया। इससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अन्य साथियों के बीच-बचाव करने पर आरोपित भाग गए थे। शंकर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपितों के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 294, 323, 324, 147, 148, 149, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH