गजब का अंधविश्वास , जीवित करने के नाम पर मर चुके ब्यक्ति के लाश के हुआ जान कर खिलवाड़ , लोग बने रहे तमाशबीन

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गजब का अंधविश्वास , जीवित करने के नाम पर मर चुके ब्यक्ति के लाश के हुआ जान कर खिलवाड़ , लोग बने रहे तमाशबीन
गुना 25 अगस्त 2021 - मध्य प्रदेश के गुना में तालाब में डूबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. लेकिन मौत के बाद अंधविश्वास का जो खेल देखा गया वो बेहद हैरान कर देने वाला था. मृतक को जिंदा करने के नाम पर शव को पेड़ से उलटा लटकाकर उसे झुलाया गया. इस बीच ग्रामीणों ने जयकारे भी लगाए।

जानकारी के मुताबिक.पुलिस चौकी क्षेत्र के जोगीपुरा गांव स्थित तालाब में 45 वर्षीय किसान भारमल बंजारा की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भारमल और उसके बेटे भंवरलाल के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पिता पुत्र ने तालाब में छलांग लगा दी. बेटा तैरना जानता था, इसलिए किनारे पर पहुंच गया. लेकिन पिता भारमल बंजारा नहीं बच पाया और डूब गया।

हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पिता ने तीन बार तालाब में छलांग लगाई. दो बार तो भारमल बच गया लेकिन तीसरी बार में तालाब में डूब गया. शव को ढूँढने के लिए तालाब की बाउंड्री को JCB मशीन से तोड़ा गया जिसके बाद जलस्तर काम हुआ तब जाकर शव पानी से बाहर निकाला जा सका. पानी निकालने के लिए लटका दिया उल्टा इसके बाद शुरू हुआ अंधविश्वास का खेल।

भारमल बंजारा को दोबारा जीवित करने के लिए शव को पेड़ पर पैरों से उल्टा लटका दिया गया. शव को लटकाने के बाद उसे झूले की तरह झुलाया गया. परिजनों और ग्रामीणों का मानना था की डूबने के कारण शरीर में जो पानी भरा हुआ है वो बाहर निकल आएगा और भारमल दोबारा जीवित हो जाएगा. अंधविश्वास के चलते लोगों ने घेरा बनाकर शव को बीच में पेड़ पर लटका दिया और चारों तरफ से जयकारे लगाने लगे. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश भी दी लेकिन कोई नहीं माना. अंधविश्वास को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी अपील जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दिया जाये. इस मामले में पुलिस की विवेचना शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH