गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट , दो लोगो की मौके पर ही मौत और

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट , दो लोगो की मौके पर ही मौत और
छिंदवाड़ा 22 अगस्त 2021 -  रक्षाबंधन की शाम छोटा तालाब के पास एक गुब्बारे वाले के पास रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया, जिससे गुब्बारे वाले समेत एक अन्य व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ,जबकि तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मृतक परिवार को 4 लाख रुपये, गंभीर घायल को 1 लाख और अन्य घायल को 50 हजार की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक पुराना पावर हाऊस निवासी शेख इब्राहिम पिता शेख स्माईल 70 गुब्बारे में गैस भर कर बेचने का काम करता था। वह रोजाना छोटा तालाब के पास अपनी दुकान लगाता था।

रक्षाबंधन का त्योहार होने पर रविवार को भी शेख इब्राहिम ने छोटा तालाब के पास गुब्बारों की दुकान लगाई थी। शाम 5:30 बजे लगभग जब वह गुब्बारों में गैस सिलेंडर से हवा भर रहा था तब अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में धमाका इतनी जोर से हुआ की पूरा क्षेत्र धमाके की अवाज से दहल गया।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से शेख इब्राहिम और पास में खड़े रेल्वे स्टेशन लोको कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन पिता निजामुद्दीन अंसारी 40 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेल्वे स्टेशन लोको कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन अंसारी 40 अपनी पत्नी रूबा परवीन 35 और अपने 9 वर्षीय पुत्र विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार होने पर छोटा तालाब घूमने के लिए गए थे। इस दौरान वह गुब्बारे बेच रहे बुर्जुग शेख इब्राहिम के गुब्बारा लेने पहुंचे थे तथा उसकी पत्नी और पुत्र कुछ दूर पर खड़े थे इस दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे गुब्बारे बेचने वाले शेख इब्राहिम के शरीर के अंग भंग हो गए वहीं पास खड़े मोहम्मद ताजुद्दीन अंसारी भी चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई। कुछ दूर पर खड़ी पत्नी रूबा परवीन अंसारी और 9 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल से नागपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुक्लूढाना निवासी सुरेश पिता जेठूलाल यादव 35 दोपहर के समय किसी काम के चलते छोटी बाजार की ओर गया हुआ था जब वह अपनी दुपहिया वाहन पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह गुब्बारे की दुकान के सामने से गुजर रहा था इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे सुरेश यादव भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सुरेश यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया तथा दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया। उक्त बात की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से चर्चा की। उईके ने कोतवाली पुलिस को उक्त मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH