हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा , एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी एक्ट्रेस को जुहू के एक पांच सितारा होटल से किया गया रेस्क्यू , 02 घंटे का करती थी दो लाख रूपए चार्ज

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा , एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी एक्ट्रेस को जुहू के एक पांच सितारा होटल से किया गया रेस्क्यू , 02 घंटे का करती थी दो लाख रूपए चार्ज
मुंबई 21 अगस्त 2021 - पॉर्न केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, इस बीच सेक्स रैकेट का शुक्रवार को एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को जुहू के एक पांच सितारा होटल से पकड़ा। हालांकि जांच टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार नहीं दिखाया, बल्कि रेस्क्यू बताया है। इस केस में ईशा खान नामक एक महिला दलाल को अरेस्ट दिखाया गया है।

सीनियर इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर ने एनबीटी को बताया कि पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वह इस सेक्स रैकेट को पिछले कई साल से चला रही थी। डीसीपी दत्ता नलावडे को किसी ने जब ईशा खान के बारे में टिप दी, तो उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया।

जिसके बाद ईशा खान से क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर कॉल किया। कहा, कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए हैं। ईशा खान ने कई फोटो वॉट्सऐप पर भेजे। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें एक ने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है।

ईशा खान ने प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपये का सौदा तय किया। इन दो लाख रुपये में खान को 50 हजार रुपये दिए जाने की बात थी, जबकि जिन दो लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, ग्राहकों से मिली रकम से उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ईशा खान द्वारा दिए जाते।

फर्जी ग्राहक बने क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सौदे के लिए हां कर दी। जुहू का होटल भी बुक करा दिया गया। गुरुवार रात जैसे ही महिला दलाल और मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी। इसलिए वह इस धंधे में आईं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH