नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन की दबिस , ब्रांडेड कंपनी के नाम से बनाई जा रही थी नकली सीमेंट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन की दबिस , ब्रांडेड कंपनी के नाम से बनाई जा रही थी नकली सीमेंट
ग्वालियर 18 अगस्त 2021 - प्रशासन की टीम ने आज सुबह माेतीझील स्थित साड़ा बायपास पर संचालित हाे रही नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई काे अंजाम दिया। यहां पर खाका से ब्रांडेड कंपनियाें की सीमेंट तैयार की जा रही थी। प्रशासन काे यहां पर ब्रांडेड कंपनियाें के सीमेंट के खाली बाेरे भी मिले हैं। प्रशासनिक अफसराें की सूचना पर थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।

दरअसल प्रशासन काे लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बदनापुरा माेतीझील स्थित साड़ा बायपास पर एक मकान में ब्रांडेड कंपनियाें की सीमेंट बनाई जा रही है। पहले गाेपनीय रूप से इसकी पड़ताल की गई ताे सूचना सही पाई गई। इसके बाद आज सुबह एसडीएम प्रदीप ताेमर, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ एवं आरआइ संजय अगरैया ने इस नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा। 

इस फैक्ट्री का संचालन विष्णु राठाैर के द्वारा किया जा रहा था। इसे राठाैर सीमेंट गाेल पहाड़िया के नाम से जाना जाता है। इस फैक्ट्री में प्रशासन की टीम काे पांच साै सीमेंट की भरी बाेरियां मिली है, साथ ही भारी संख्या में ब्रांडेड कंपनियाें की खाली बाेरियां भी मिली हैं। यहां पर खाका से नकली सीमेंट तैयार की जा रही थी। फैक्ट्री में मायसेम सीमेंट, अल्ट्राटेक, अंबुजा सीमेंट, केजेएस सीमेंट आदि कंपनियों के खाली बोरे मिले हैं। प्रशासन की टीम ने पूरे माल काे जब्त कर लिया है।

नकली सीमेंट बनाने वाले सरकार काे टैक्स की चपत ताे लगा ही रहे थे, साथ ही ब्रांडेड कंपनियाें काे भी खासा नुकसान पहुंचा रहे थे। सबसे ज्यादा नुकसान ताे उन लाेगाें काे हाे रहा था, जाे गाढ़ी कमाई से अपने सपनाें का घर बना रहे थे। इस सीमेंट के प्रयाेग से मकान निर्माण की क्वालिटी का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH