कांग्रेस विधायक और उनके सहयोगी के खिलाफ FIR दर्ज , इस मामले हुआ मामला दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक और उनके सहयोगी के खिलाफ FIR दर्ज , इस मामले हुआ मामला दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी
सेंधवा 17 अगस्त 2021 - वरला पुलिस थाने में सेंधवा से कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल रावत के विरुद्ध वन विभाग के रेंजर और बीट गार्ड पर हमला कर और गाली गलौज कर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले जाने का मामला दर्ज किया है। वरला पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को वरला रेंजर इदेश अचाले और बीड गार्ड बद्रीलाल तड़ोले द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरते देखा गया। इस पर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर सेंधवा वन डिपो ले जाया जा रहा था। इस इसी बीच मुकेश डावर और सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत आए और रेंजर और बीट गार्ड से गाली गलौज करने लगे। वहीं विधायक और विधायक के ड्राइवर के द्वारा लट्ठ लेकर रेंजर व बीट गार्ड को मारने के लिए दौड़े। इस पर रेंजर और बीट गार्ड जान बचाकर भागे और दूर खड़े हो गए।

विधायक के द्वारा मुकेश डावर को कहा गया कि तू ट्रैक्टर लेकर जा, इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तो बीट गार्ड के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। तब मुकेश ने बीट गार्ड को लात मारकर गिरा दिया गया। जिससे वनरक्षक को दाएं पैर में चोट आई है। पुलिस ने विधायक रावत और मुकेश डावर के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, हमला कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले जाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सेंधवा विधायक व एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। विधायक के द्वारा भी एक आवेदन दिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। देर रात मामला दर्ज होने के कारण विधायक की गिरफ्तार अभी नहीं हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH