कबाड़ी की दुकान पर मिली कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की लिस्ट और कई कार्टून कोरोना सैंपल लेने की स्टिक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कबाड़ी की दुकान पर मिली कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की लिस्ट और कई कार्टून कोरोना सैंपल लेने की स्टिक
भोपाल 17 अगस्त 2021 - कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की लिस्ट कोटरा सुल्तानाबाद के एक कबाड़ी के यहां मिली है। इस लिस्ट में मरीज का नाम, फोन नंबर समेत पूरा विवरण है। कबाड़ में कुछ कार्टून में सैंपल लेने की स्टिक और मरीजों के नाम वाली सूची मिली है। स्टिक में माइक्रो मास्टर लिखा हुआ है। इसकी एक्सपायरी 2023 है। ऐसे में सवाल उठता है कि एक्सपायरी के पहले स्टिक कैसे फेंक दी गई। एक स्टिक का पैकेट करीब 70 रुपए में आता है। इसमें दो स्टिक रहती हैं। एक नाक से और दूसरी गले से सैंपल लेने के लिए।

स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कई कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत दान में स्टिक मिलती हैं। कई कंपनियों की स्टिक उपयोग की जा रही हैं। ऐसे में यह इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि यह स्टिक सरकारी स्तर पर की जा रही सैंपलिंग में उपयोग नहीं हो रही हैं।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह स्वास्थ विभाग द्वारा लिए जा रहे सैंपलों की है या फिर किसी निजी अस्पताल की सूची है। हालांकि माना यही जा रहा है कि यह सूची स्वास्थ्य विभाग की ही होगी। वजह, यह कि इतनी बड़ी संख्या में भोपाल के किसी निजी अस्पताल में सैंपलिंग नहीं की जाती है। इस आधार पर भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सूची स्वास्थ विभाग की होगी, क्योंकि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एफआईआर दर्ज कर कहा गया है कि एक मैजिक वाहन से एक कार्टून चोरी हुआ है। इस कार्टून में सैंपल लेने से संबंधित पूरे सामान जैसे पीपीई किट, मास्क, सैंपल लेने की स्टिक समेत जरूरी सामान थे। इसमें रैपिड एंटीजन किट नहीं थीं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH