मशरूम की सब्जी खाने दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार , कई लोगो की हालत गंभीर , गांव में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशरूम की सब्जी खाने दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार , कई लोगो की हालत गंभीर , गांव में मचा हड़कंप
रीवा 12 अगस्त 2021-  रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछरहटा गांव में आज मशरूम की सब्जी खाने से तकरीबन दो दर्जन लोग बीमार हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि गांव के बच्चों ने जंगल में लगे बांस के पेड़ से मशरूम तोड़ा था, जिसके बाद उसकी सब्जी बनाई गई. सब्जी खाते ही लोग बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि मशरूम की मसालेदार सब्जी खाने से दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

बीमार लोगों में सर्वाधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने सब्जी खाई थी. हालांकि कुछ को छोड़ बाकी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. दरअसल शाहपुर थाने के बिछरहटा गांव में रहने वाले कुछ बच्चे जंगल से बांस के पेड़ में लगे मशरूम को तोड़कर घर लाए थे, जिसकी महिलाओं ने मसालेदार सब्जी बनाई थी. घर के सदस्यों के साथ आसपास के अन्य लोगों ने भी इस सब्जी का सेवन किया था।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की दोपहर सब्जी खाने के बाद अचानक एक-एक करके उनकी हालत बिगड़ने लगी. सब्जी खाने वाले सभी लोगों को उल्टी व दस्त होने लगी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. शाम तक करीब दो दर्जन लोग इसके शिकार हो गए. हालत बिगड़ती देख रात में परिजन के द्वारा सभी को उपचार के लिए मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी हालत खराब हुई है, जिसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की माने तो जंगलों में पाए जाने वाले कुछ मशरूम जहरीले होते हैं, जिनमें वैक्टीरिया पाए जाते हैं. इनका सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग की संभावना बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH