915 में से 617 के घरों में बजेगी शहनाई , मिली वैवाहिक कार्यक्रम की आनलाइन अनुमति ,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
915 में से 617 के घरों में बजेगी शहनाई , मिली वैवाहिक कार्यक्रम की आनलाइन अनुमति ,
जांजगीर चांपा 18 जून 2020 - जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 617 आवेदनों का आनलाईन निराकरण कर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन की सशर्त अनुमति दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एडवायजरी के अनुसार लाकडाउन के दौरान विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति अनिवार्य की गयी। आमजनों की सुविधा एवं तहसील कार्यालय तक आने- जाने में समय का अपब्यय के मध्येनजर विवाह कार्यक्रम की अनुमति के लिए ऑन लाईन सुविधा प्रारंभ की गयी है। कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग दर्शन में बुधवार 17 जून तक प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 617 आवेदनों का निराकरण करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन की सशर्त अनुमति जारी कर दी गयी। जिले में विवाह कार्यक्रम आयोजन से संबंधित अब तक कुल 915  आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने ऑन लाईन अनुमति की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने एवं यथासंभव शीघ्र अनुमति जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्वान के ईडीएम ने बताया कि च्वाईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र अथवा  मोबाईल या कम्प्यूटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति विवाह आयोजन की अनुमति के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए वर-वधु के जन्म की तारीख का उल्लेख संबंधी कागजात, दोनो पक्षों के अभिभावकों और वर-वधु के आधार कार्ड, निमंत्रण कार्ड को स्केन कर अपलोड कर आवेदन करना होगा। तहसीलदार अनुमति के लिए सक्षम अधिकारी हैं। आवेदन प्राप्त होते ही परीक्षण उपरांत यथा शीघ्र निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।

915 में से 617 के घरों में बजेगी शहनाई , मिली वैवाहिक कार्यक्रम की आनलाइन अनुमति ,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH