अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम रखे होने की फोन काल ने उड़ाई मुंबई पुलिस की नींद , दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम रखे होने की फोन काल ने उड़ाई मुंबई पुलिस की नींद , दो लोग गिरफ्तार
मुंबई 07 अगस्त 2021 - मुम्बई स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम रखे होने की फोन काल ने मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। 

इस फोन कॉल के बाद पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है फोन काल के द्वारा मुंबई पुलिस को धमकी दी गई है कि बालीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के निवास सहित चार स्थानों पर बम रखे गये हैं। बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। 

हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। वहीं अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) , भायखला , दादर रेलवे स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर बम रखे गए हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कॉल मिलने के बाद रेलवे पुलिस , रेलवे सुरक्षा बल , बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड , डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया पुलिस अधिकारी ने आगे कहा की इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध समान नहीं मिला है, लेकिन वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है और आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH