कथावाचक के ऐलान से मची गुलाब के फूल खरीदने की होड़ , 24 घंटे में 10 गुना बढ़ गए दाम , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कथावाचक के ऐलान से मची गुलाब के फूल खरीदने की होड़ , 24 घंटे में 10 गुना बढ़ गए दाम , जाने क्या है मामला
इंदौर 07 अगस्त 2021 - शुक्रवार को इंदौर में गुलाब के फूल खरीदने की होड़ सी मच गई। खरीदारों की भीड़ जुटी तो दोपहर तक फूलों की दुकानों पर गुलाब के फूल भी खत्म हो गए। इसके बाद भी लोगों ने कई किलोमीटर का रास्ता सिर्फ गुलाब की तलाश में नाप दिया। एकाएक बढ़ी मांग का फायदा उठाकर दुकानदारों ने गुलाबों के दाम सामान्य से कहीं अधिक वसूले।

बताया जाता है कि गुलाब के फूलों की यह मारामारी सीहोर के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान के बाद मची। पंडित मिश्रा ने टीवी पर प्रसारित अपने प्रवचन में भक्तों से आह्वान किया था कि शुक्रवार शाम को अपने घर पर ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक-पूजन का आयोजन करें। इसके लिए मिट्टी से लेकर साबुत चावल, काली मिर्च, गेहूं के दानों के साथ 21 गुलाब के फूल जुटाकर रखने के लिए कहा था। नतीजा हुआ कि शुक्रवार शाम को होने वाले इस अभिषेक-पूजन के लिए लोग दिनभर फूल और बिल्वपत्र जुटाने बाजारों में उमड़ पड़े।

शुक्रवार को देेवी अहिल्याबाई होलकर थोक फूल मंडी में 24 घंटे के भीतर गुलाब के दाम 10 गुना तक बढ़ गए। थोक कारोबारी अजय कुसुमाकर के अनुसार गुरुवार को गुलाब 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा था। बहुत अच्छी क्वालिटी का फूल भी 50 रुपये किलो तक बिका था। लेकिन शुक्रवार को अचानक मांग बढ़ी तो भाव 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। थोक कारोबारी राकेश गोयल के अनुसार 500 रुपये पर भी गुलाब नहीं रुका और दोपहर तक बचा माल 600 रुपये किलो में भी तोला गया।

गुलाब के भाव में बारिश में पहले कभी ऐसी तेजी नहीं देखी। आमतौर पर गर्मी में आवक कमजोर पड़ने या नवरात्रि या दीपावली जैसे खास त्योहारों पर ही गुलाब व अन्य फूलों के दाम इतने ऊपर जाते हैं। शुक्रवार को इंदौर फूल मंडी में फूलों की आवक भी अच्छी रही। थोक मंडी में आठ से 10 टन गुलाब आया। दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद भी पूरा माल बिक गया। अन्य फूलों के दाम सामान्य रहे। पांच रुपये की तेजी के साथ गेंदा 50 से 60 रुपये किलो और रजनीगंधा 160 रुपये किलो बिका।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH