अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या , सभी आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या , सभी आरोपी गिरफ्तार
देवास 06 अगस्त 2021 - मध्य प्रदेश के देवास जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत दे दी. मारने से पहले प्रेमी और उसके साथियों ने महिला के पति को चिकन-शराब की पार्टी दी और फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में पत्नी सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिले में हुए ब्लाइंड मर्डर का खातेगांव पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया. खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह थाने पर सूचना मिली कि शिव कलोता खेत पर खाट पर लाश रखी है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया. पता चला कि शव बंटी नाम के व्यक्ति का है. शख्स के गले पर निशान थे. इसलिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पीएम में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या हुई है. पुलिस ने अपराध 499/2021 धारा 302 भादवि में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

राजखातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि बंटी की पत्नी बाजल के गणेश के साथ अवैध संबंध हैं. इस पॉइंट पर पुलिस ने लीड ली ओर बाजल और गणेश को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. इस पूछताछ पर दोनों टूट गए और बंटी की हत्या करना कबूल कर लिया. सिंह ने बताया कि हत्या करने से पहले 28-29 जुलाई की रात बंटी को गणेश नाथ व उसके साथियों ने मुर्गा पार्टी दी और खूब शराब पिलाई. उसके बाद उसी रात को पत्नी ने उसके प्रेमी व दोस्तों के साथ मिलकर केबल वायर से बंटी का गला घोंट दिया. पुलिस ने बाजल सहित विजय नाथ, गणेश नाथ, पप्पू नाथ, धर्मेन्द्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि हरदा जिले का निवासी बंटी नाथ (उम्र 30 वर्ष) अपनी पत्नी बाजल के साथ 8-10 साल पहले खातेगांव रहने आया था. इसके बाद वह शिव कलोता के खेत पर हाली का काम करने लगा. इस बीच गणेश नाथ व उसके दोस्तों का उसी खेत पर आना-जाना होने लगा. खेत पर बार-बार आना-जाना करने से बाजल और गणेश के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर ये संबंध अवैध संबंधों में बदल गए. बंटी को जैसे ही इस बात का पता चला तो उसने रोज बाजला के साथ मार-पीट करनी शुरू कर दी. इस रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बाजल ने प्रेमी गणेश के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई और गणेश नाथ व उसके दोस्तो ने 28 व 29 जुलाई की दरमियानी रात बंटी को मौत के घाट उतार दिया।
अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या , सभी आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH