CMHO कार्यालय का क्लर्क निकला करोड़पति , लोकायुक्त ने क्लर्क के यहाँ मारा छापा , पढ़े संपत्ति का ब्यौरा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CMHO कार्यालय का क्लर्क निकला करोड़पति , लोकायुक्त ने क्लर्क के यहाँ मारा छापा , पढ़े संपत्ति का ब्यौरा
बालाघाट 05 अगस्त 2021 - जबलपुर लोकायुक्त की 17 सदस्यीय टीम ने बालाघाट सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू कादर फखरुद्दीन के घर पर बुधवार की सुबह 10 बजे दबिश दी। जांच में अब तक एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला है। लोकायुक्त टीम की अगुवाई करने वाले पुलिस उपअधीक्षक जे पी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 17 बीमा पालिसी, सात बैंक खाते की पास बुक, तीन मकान के दस्तावेज, लॉकर और जेवरात मिले। अभी बैंक खातों की जांच की जा रही है।

लोकायुक्त टीम ने गोपनीय शिकायत के आधार पर कादर फखरुद्दीन के बालाघाट वार्ड नंबर 3 बैहर रोड के ताज कॉलोनी स्थित मकान की तलाशी ली। यहां से आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़े अहम दस्तावेज जुटाए हैं। 

प्रारंभिक जांच में एक करोड़ आठ लाख 79 हजार 559 रुपये की संपत्ति मिली है। आरोपित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में अब तक मिली संपत्ति के विवरण

- बीमा पॉलिसी-17, जमा प्रीमियम 14,13,655 रुपये।

- मकान- दो, निर्माण लागत- 60 लाख रुपये।

- वाहन- दो कार, दो बाइक, 16लाख 72 हजार रुपये

- जमीन की रजिस्ट्री- दो, कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये

- सोना- चांदी के आभूषण कीमत एक लाख रुपये

- इन्वेंट्री घरेलू सामान, 9 लाख 62 हजार 904 रुपये

इस मामले में लोकायुक्त के उपपुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा का कहना है की मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड- तीन कर्मचारी के घर पर गोपनीय शिकायत पर छापामार कार्यवाही की गई है कार्यवाही के दौरान एक करोड़ से अधिक की सपंति का पता चला है और अभी कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH