खड़े ट्रेलर को कार ने मारी टक्कर , हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खड़े ट्रेलर को कार ने मारी टक्कर , हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत
उज्जैन 04 अगस्त 2021 - नगर से तीन कमी दूर उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर मंगलवार मध्यरात्रि एक कार खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणाों ने ट्राले पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी नीमच के ग्राम आलोटी गरवाडा के रहने वाले थे तथा देवास के सतवास से अपने गांव जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नीमच के ग्राम आलोटी गरवाडा निवासी कैलाश पुत्र लक्ष्मीनारायण चारण उम्र 42 वर्ष, राहुल पुत्र किशनलाल चारण उम्र 19 वर्ष, कूकाराम पुत्र भग्गाजी भांबी उम्र 32 वर्ष, लालाराम पुत्र शंकरलाल उम्र 48 वर्ष मंगलवार रात को देवास के ग्राम सतवास से कार क्रमांक MP 44 CA 3481 से अपने गांव जा रहे थे। मंगलवार रात दो बजे इनकी कार उन्हेल-नागदा रोड पर इंगोरिया चौपाटी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्राले RJ 09 CC 7076 में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही तथा दो अन्य की उज्जैन अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस ने ट्राला चालक घनश्याम पुत्र भंवर लाल मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरलिया ब्राह्मण निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ राजस्थान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी मृतक देवास के ग्राम सतवास व अन्य क्षेत्रों में कंबल व चादर बेचने का काम करते थे और वहीं से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डीआर जोगावत पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मृतकों के स्वजन सुबह 7 बजे उन्हेल पहुंचे। पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का गेट अलग होकर दूर जा गिरा। आवाज सुनकर आस पास के लोग भी जाग गए एवं घटना स्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्राले पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। हंगामा होने पर ट्राला चालक मौके से भाग निकला।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH