चन्द्रपुर में पत्नी ने सिर्फ इस बात के लिए पति की हत्या करा की उसकी मौत के बाद पति की सरकारी नौकरी उसे मिल जाय और वह

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चन्द्रपुर में पत्नी ने सिर्फ इस बात के लिए पति की हत्या करा की उसकी मौत के बाद पति की सरकारी नौकरी उसे मिल जाय और वह
चंद्रपुर 01 अगस्त 2021 - महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक महिला ने पति को उसकी नौकरी हड़पने के लिए मौत के घाट उतरवा दिया. इस साजिश में उसका प्रेमी और मां भी शामिल थी. महिला के प्रेमी ने पति की हत्या करने के बाद कोयला खदान के पास लाश फेंक दी. अज्ञात लाश की पुलिस ने पहचान कर मामले की जांच शुरू कर ​दी. 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके प्रेमी के सा​थ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना चंद्रपुर के बल्लारपुर शहर की है. शहर के सास्ती रोड पर वर्धा नदी के किनारे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय मारोती काकड़े के रूप में कर ली. मारोती वेस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड की कोयला खदान में काम करता था. मृतक के शरीर पर घाव के निशान की वजह से पुलिस को शक हुआ कि ये कोई हादसा नहीं, ब​ल्कि हत्या है पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि मारोती की हत्या की प्लानिंग उसकी ही पत्नी ने की थी पुलिस के अनुसार मृतक मारोती काकड़े की 25 वर्षीय पत्नी प्राजक्ता के अपनी ही बहन के देवर संजय टिकले के साथ अवैध संबंध थे. वह संजय के साथ बाकी का जीवन व्यतीत करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

पुलिस ने बताया कि मारोती की शराब की लत को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था. महिला पति की हरकतों से तंग आ चुकी थी, इसलिए अपनी मां कांता को भी पति की हत्या की साजिश में शामिल करने के लिए तैयार कर लिया।

वह चाहती थी कि पति की मौत एक हादसा लगे जिससे पति की नौकरी उसे मिल जाए लेकिन उसकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया. हत्या की इस साजिश में महिला के प्रेमी संजय ने पैसों का लालच देकर अपने दोस्त विकास नागराले को शामिल कर लिया. इसके बाद विकास नागराले अनजानों की तरह मारोती के घर के सामने से गुजरता है और शराब के ठेके का पता पूछने का नाटक करता है. बातों ही बातों में वह उसके साथ नजदीकी बढ़ा लेता है और शराब पिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले जाता है।

ठेके पर ले जाने के बाद विकास द्वारा मारोती को जमकर शराब पिलाई जाती है. जब मारोती खूब नशे में हो गया, तो वह उसे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक नाले किनारे सुनसान जगह पर ले गया. यहां पहले उसका गला दबाया गया, उसके बाद ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी गई. इस दौरान महिला का प्रेमी संजय वहां आ जाता है।

मारोती की लाश को संजय और उसका दोस्त एक चार पहिया कार में डाल लेते हैं और लाश को वर्ध नदी के किनारे फेंक देते हैं. यहां से मारोती रोज अपने काम पर जाता था, इसलिए आरोपियों को विश्वास था, कि उसकी कोई न कोई शिनाख्त कर लेगा. आरोपियों ने जैसा प्लान किया था, वैसा ही हुआ. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली, लेकिन आरोपियों का अंतिम प्लान फेल हो गया. थानेदार उमेश पाटिल और पीएसआई विकास गायकवाड़ ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पूरी घटना का खुलासा हो गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH