सपना बार में शराब पीने से फाइनेंस एजेंट की मौत , इस बार मे शराब पीने वाले एक ब्यक्ति की पहले भी हो चुकी है मौत , बार संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 30-07-2021 5:46:51 PM
Anil Tamboli
सपना बार में शराब पीने से फाइनेंस एजेंट की मौत , इस बार मे शराब पीने वाले एक ब्यक्ति की पहले भी हो चुकी है मौत , बार संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर 30 जुलाई 2021 - शराब पार्टी के बाद हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एरोड्रम के बाद बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी फाइनेंस एजेंट शिवनंदन उर्फ शिवा की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। शिवा ने भी सपना बार, मरीमाता चौराहा में शराब पी थी। पुलिस ने बार संचालक विकास को हिरासत में ले लिया है। यहां शराब पीने से सचिन गुप्ता की पहले ही मौत हो चुकी है, वहीं मोहन चौहान निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर है।

एसआइ राजेश सहानी के मुताबिक न्यू बजरंगपुरा निवासी 30 वर्षीय शिवनंदन उर्फ शिवा पुत्र सुखदेव रावत लोन दिलाने का काम करता था। 27 जुलाई को करीब 12 बजे अचानक तबीयत खराब हुई और अस्पताल में दम तोड़ दिया। शक होने पर स्वजनों ने शिवा के मोबाइल की जांच की तो पता चला 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे सपना बार में 1,123 रुपये का बिल चुकाया था। इसके बाद शक पुख्ता हो गया कि शिवा की मौत भी शराब के कारण ही हुई है। डाक्टरों ने भी जहर से मौत होना बताया है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलना बाकी है। उधर सपना बार में शराब पीने वाले मोहन चौहान निवासी महेश यादव नगर की तबीयत में भी सुधार नहीं आ रहा है। डाक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा है।

अभिषेक अग्निहोत्री केस की जांच कर रही एरोड्रम थाना पुलिस को पैराडाइज बार एंड रिसॉर्ट के बारे में चौकाने वाली जानकारी मिली है। बताया जाता है अभिषेक को मैनेजर मुकेश साहू ने शराब परोसी थी। अभिषेक साथी रिंकू, कुणाल व एक अन्य के साथ एस-1 बार में बैठे थे। साहू उनके के लिए खुली बोलत ले गया और शराब परोस कर बोतल लेकर आ गया। इससे शक है दोनों ही बारों में नकली या खुली शराब परोसी जा रही थी। एसपी महेश चंद जैन के मुताबिक विसरा रिपोर्ट आना बाकी है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पीएम रिपोर्ट में संदिग्ध जहर आया और एफएसएल ने शराब में जहर की पुष्टि नहीं की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH