जहरीली शराब से सात लोगों की मौत का मामला , 03 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित , इस नंबर पर दे सकते है जानकारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जहरीली शराब से सात लोगों की मौत का मामला , 03 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित , इस नंबर पर दे सकते है जानकारी
मंदसौर 29 जुलाई 2021 - पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड में सात लोगों की मौत होने के बाद मामला गर्म है। राज्य शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआइटी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा के नेतृत्व में मंदसौर आ चुकी है। इधर पुलिस प्रशासन मामले में नामजद आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। इसके चलते एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने तीन फरार आरोपितों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। 

जहरीली शराब के मामले में पुलिस ने जयपाल सिह निवासी सुजानपुरा , पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है वही महिपाल सिंह उर्फ नेपाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी खंखराई , गजेन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह उर्फ नेपाल सिंह निवासी खंखराई , . जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पिता विक्रम सिंह राजपूत निवासी पिपलियामंडी अभी फरार है। इन सभी के खिलाफ पिपलियामंडी थाने पर भादसं की धारा 304, 328, 34 एवं म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने तीनों फरार आरोपितों की सूचना देने व इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस रेग्युलेशन की पैरा 80 बी-(1) की शक्तियों का उपयोग करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

जहरीली शराब कांड की जांच के लिए मंदसौर पहुँचा विशेष जांच दल गुरुवार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मंदसौर में सर्किट हाउस पर आम जन से मुलाकात करेगा। कोई भी व्यक्ति जांच दल को सूचना देना चाहे तो सर्किट हाउस मन्दसौर पर जाकर दे सकता है। 

इसके अलावा दूरभाष अथवा वाट्सएप पर सूचना देना चाहे तो मोबाइल नंबर 8770323945 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH