50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए SDO गिरफ्तार , सुरक्षा निधि निकलवाने के नाम पर ले रहा रहा रिश्वत , ईओडब्ल्यू (EOW) की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए SDO गिरफ्तार , सुरक्षा निधि निकलवाने के नाम पर ले रहा रहा रिश्वत , ईओडब्ल्यू (EOW) की कार्यवाही
जबलपुर 27 जुलाई 2921 - मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक एसडीओ (SDO) को रंगे हाथों पकड़ा है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा निधि निकलवाने के नाम पर एसडीओ ने रिश्वत मांगी थी. बीते सोमवार की देर रात ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की. सुदर्शन सोनकर नाम के एक ठेकेदार की शिकायत पर ईओडब्ल्यू की टीम ने बरगी हिल्स स्थित रानी अवंती बाई सागर परियोजना के कार्यालय में छापा मारा और 50 हजार की रिश्वत की रकम के साथ एसडीओ संतोष कुमार रैदास को पकड़ लिया।

एसडीओ संतोष कुमार रैदास रानी अवंती बाई सागर परियोजना बाई तट नहर संभाग में पदस्थ है, जिसने सुरक्षा निधि निकलवाने के एवज में ठेकेदार सुदर्शन सोनकर से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी. दरअसल ठेकेदार ने साल 2016 में गंगई में नहर के पास रोड निर्माण किया था. इस कार्य के लिए सुरक्षा निधि 4 लाख 22 हजार और परफॉर्मेंस डिपॉजिट की राशि 8 लाख रुपए जमा कराई थी. इस राशि को वापस लेने के लिए ठेकेदार द्वारा आवेदन किया गया था।

शिकायत के मुताबिक एसडीओ संतोष रैदास ने सुरक्षा निधि की राशि देने के एवज में डेढ़ लाख रुपयों की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपए में तय हो गया. इस बात की शिकायत ठेकेदार द्वारा ईओडब्ल्यू में की गई, जिसके बाद टीम ने देर रात कार्यालय पहुंचकर संतोष रैदास को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया. ईओडब्ल्यू की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी. अधिकारियों ने संतोष रैदास के घर पर भी छापा मार कार्रवाई की और अब अधिकारी की संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है. 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH