तेज रफ्तार कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत
भोपाल 25 जुलाई 2021 - मिसरोद इलाके में होशंगाबाद रोड पर चिनार सिटी के सामने टाइल्स से भरे ट्रक और तेज रफ्तार कार की जबर्दस्‍त भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई। बाकियों की पहचान की जा रही है। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। उसके एयरबैग तक फट चुके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि पांचों आपस में दोस्त थे। पहले दो युवक घर से निकले थे। बाद में बाकी दोस्तों को बुला लिया गया था।

मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के अनुसार मृतकों की पहचान अवधपुरी निवासी हिमेश बरैया (30) और 25 साल के आदित्य पांडे के रूप में हुई। बाकी दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायल की पहचान हनी (30) निवासी अवधपुरी के रूप में हुई। देर रात को सूचना मिली कि लैंडमार्क चौराहे पर रात में करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जाकर भिड गई। पुलिस ने जाकर मौके पर देखा तो कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

टीआइ निरंजन शर्मा का कहना है कि कार में बुरी तरह से चारों लाशें फंसी थी। घायल युवक दर्द से बुरी तरह से चीख रहा था। कार बुरी तरह पिचक चुकी थी। जेसीबी मशीन और नगर निगम से मदद मांगी गई। रात में ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें घायल को बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चारों के शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के भिजवाए गए हैं। ट्रक टाइल्स से भरा हुआ था। ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। इस ऑपरेशन में करीब दो घंटे लग गए।

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों मृतक बेंगलुरु में नौकरी करते थे। बाकी की जानकारी जुटा रहे हैं। पहले यह दोनों घर से निकले। बाद में बाकी तीन युवा कार में सवार हुए। मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से दो की पहचान हुई है।

एयरबैग फट गए- कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुले, लेकिन कोई मदद नहीं कर पाए। एयरबैग बुरी तरह से फट गए थे। कार का बोनट ट्रक के पीछे के हिस्से से चिपककर रह गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH